November 16, 2026

धामी के अपमान पर पहाड़ में आक्रोश, हरीश धामी के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन और पुतला दहन

0

धामी के अपमान पर पहाड़ में आक्रोश, हरीश धामी के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन और पुतला दहन

 

पिथौरागढ़।
जौलजीबी के ऐतिहासिक मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ कांग्रेस विधायक हरीश सिंह धामी की टिप्पणी और मंच पर हुए हंगामे का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री के प्रति विधायक के व्यवहार और कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर क्षेत्र में आक्रोश सामने आ रहा है। धारचूला समेत विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विधायक के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग उठाई। कई जगहों पर विधायक का पुतला दहन कर विरोध जताया गया।

जौलजीबी मेले में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक टकराव का रूप ले चुका है। आरोप है कि मुख्यमंत्री के प्रस्थान के बाद विधायक हरीश धामी ने मंच से उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। मंच पर रखे सामान को फेंकने और तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया। घटना के वीडियो सामने आने के बाद विरोध और तेज हो गया।, साउंड वालों से मारपीट की,

धारचूला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विधायक के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया कि एक सार्वजनिक और ऐतिहासिक मेले के मंच पर इस तरह का व्यवहार आखिर कैसे स्वीकार किया जा सकता है। उन्होंने विधायक की गिरफ्तारी और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग उठाई। गंगोलीहाट और बेरीनाग में भी विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन की खबरें सामने आई हैं।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन संवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री के प्रति सार्वजनिक मंच से इस तरह की भाषा और व्यवहार उचित नहीं है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिथौरागढ़ की धरती से जुड़े हैं और उनके प्रति इस तरह की टिप्पणी से स्थानीय लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। लोगों ने विधायक से अपने व्यवहार पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

उधर, जौलजीबी मेले की घटना को लेकर पुलिस कार्रवाई और मुकदमा दर्ज होने की खबर भी सामने आई है।

अब यह मामला केवल एक मेले के मंच पर हुए हंगामे तक सीमित नहीं रह गया है। जगह-जगह उठ रहा विरोध, पुतला दहन और गिरफ्तारी की मांग इस विवाद को लगातार चर्चा के केंद्र में ला रही है। वही हरीश धामी के व्यवहार से कांग्रेस भी जनता के सामने एक्सपोज हो चुकी है, और यह उनकी बौखलाहट है , क्योंकि 2017 में तीसरी बार उत्तराखंड की जनता भाजपा की सरकार बनाने जा रही है, इस वजह से, विपक्ष में बैठी कांग्रेस के नेता, विधायक, आए दिन मारपीट और माहौल खराब करने का काम कर रहे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed