October 13, 2026

समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने विधवा पेंशन के 06 लोगों की ऑनलाइन पेंशन स्वीकृत की

0

समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने विधवा पेंशन के 06 लोगों की ऑनलाइन पेंशन स्वीकृत की

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर मे समाज कल्याण मंन्त्री ने लाभार्थियों को प्रदान किये अनुदान राशि के चैक।

परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित बहुउद्देशीय

शिविर में विभिन्न विभागो के 26 इन्स्टॉल लगे थे जिसमे जनमानस ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओ की जानकारी ली तथा नशा मुक्त भारत अभियान की शपथ ली।

कार्यक्रम में समाज कल्याण मंन्त्री खजानदास ने कहा कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों और शहरवासियों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों (स्वास्थ्य, राशन कार्ड, प्रमाण पत्र, समाज कल्याण आदि) की सरकारी सेवाएं और जन शिकायतों का त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है।

शिविर में अनुसूचित जाति के व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी के लिये चार परिवारो को 50-50 हजार की राशि एंव सामान्य जाति की विधवा महिलाओ की पुत्रियों की शादी के लिये भी दो परिवारो को 50-50 हजार की धनराशी स्वीकृत की गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा शिविर नें बृद्धावस्था पेंशन के 22, विधवा पेशन के 06 एंव दिव्यांग पेशन के 02 लोगो की आन लाइन पेंशन स्वीकृत की गई।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डाक्टर आदित्य कुमार, दायित्वधारी श्री विश्वास डाबर, पुनीत मित्तल, श्याम अग्रवाल, बलजीत सोनी, अशोक बर्मा, श्रीमती मधु भट्ट, पूर्व दायित्व धारी रविन्द्र कटारिया, उप नगर आयुक्त तनवीर मारवाह, मण्डल अध्यक्ष भाजपा पंकज शर्मा, राहूल लारा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशीष नागरथ, गोपाल पुरी, महानगर उपाध्यक्ष सुनील शर्मा अंकुर जैन राहुल शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण एंव अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed