November 23, 2026

कांग्रेस राज में चलता था पर्ची-खर्ची का खेल, धामी सरकार में मेहनत और मेरिट से मिल रही नौकरी : राजनाथ सिंह

0

कांग्रेस राज में चलता था पर्ची-खर्ची का खेल, धामी सरकार में मेहनत और मेरिट से मिल रही नौकरी : राजनाथ सिंह

 

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड की धामी सरकार की भर्ती व्यवस्था में किए गए सुधारों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अब पर्ची और खर्ची का खेल नहीं चलता, बल्कि युवाओं को उनकी योग्यता और मेहनत के आधार पर सरकारी नौकरी मिलने का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नकल माफिया पर नकेल कसने के लिए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लेकर आए हैं।

 

राजनाथ सिंह ने कहा कि धामी सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में नकल और धांधली रोकने के लिए कठोर कानून लागू किया है। इस कानून के माध्यम से नकल कराने वालों, पेपर लीक करने वालों और भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का रास्ता साफ हुआ है। इसका सीधा लाभ प्रदेश के मेहनती और प्रतिभाशाली युवाओं को मिल रहा है।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में हजारों युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं। आज युवाओं को अपनी मेहनत और योग्यता के दम पर आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। किसी की सिफारिश या पैसे के आधार पर नौकरी पाने का पुराना सिस्टम अब स्वीकार्य नहीं है।

 

वही रक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकारों के समय उत्तराखंड में पर्ची और खर्ची का सिस्टम चलता था। भर्ती प्रक्रिया में सिफारिश और अनियमितताओं को लेकर सवाल उठते थे, जिससे मेहनत करने वाले युवाओं के भविष्य पर असर पड़ता था। लेकिन धामी सरकार ने इस व्यवस्था पर लगाम लगाने के लिए कठोर कदम उठाए हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नकल विरोधी कानून लाकर यह स्पष्ट कर दिया है कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और योग्य अभ्यर्थियों को उनका अधिकार दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने धामी सरकार के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार बेहतर काम कर रही है। युवाओं के हितों की रक्षा, भर्ती व्यवस्था में सुधार और विकास के लिए उठाए गए कदम उत्तराखंड के भविष्य को नई दिशा देने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed