October 15, 2026

मसूरी में भाजपा का परचम, क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में ममता देवी विजयी; कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य की रणनीति हुई फेल

0

मसूरी में भाजपा का परचम, क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में ममता देवी विजयी; कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य की रणनीति हुई फेल

 

देहरादून 14 अक्टूबर। जनपद देहरादून में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के जिला पंचायत चन्द्रोटी के अंतर्गत क्षेत्र पंचायत क्यारकुली भट्टा में हुए उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य गोविन्द सिंह पुण्डीर की भतीजी एवं कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मोनिका देवी को 145 मतों के अंतर से पराजित किया। जिला पंचायत सदस्य की अपनी ही ग्राम पंचायत में 79 वोटों से करारी हार हुई है।

 

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य ममता देवी को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह जीत क्षेत्र की जनता के विश्वास और समर्थन का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के इसी समर्थन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से भारतीय जनता पार्टी को आगामी चुनावों में भी जनसमर्थन प्राप्त होगा और भाजपा प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाएगी।

 

भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने भी ममता देवी को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर भाजपा प्रत्याशी पर विश्वास जताया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को भी इस जीत के लिए बधाई दी। नेहा जोशी ने इस जीत पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह को अहम भूमिका निभाने पर बधाईयां दीं।

 

गौरतलब है कि कांग्रेस नेत्री गोदावरी थापली, बिल्लू थापली सहित जिला पंचायत सदस्य गोविन्द सिंह पुण्डीर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के लिए मैदान में रणनीति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed